हादसा:मिट्टी का ढूहा ढहने से दो मजदूरों की मौत,चार अन्य मजदूर घायल

By:

On: Sunday, October 24, 2021 7:57 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी का ढूहा ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। काफी मशक्कत से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसमें दो की हालत गंभीर है। कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव के कुछ लोग मिट्टी निकालने पास के शिल्पी गांव से सटी पहाड़ी पर गए थे। पहाड़ी के एक हिस्से में मिट्टी निकालते समय बड़ा ढूहा ढह गया। इसके नीचे गुरुवल निवासी राजकुमार कोल (36), सूरज कुमार (20), दिलीप (18), जितेंद्र (28), गंगाराम (50), विजय (50) दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे औ बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाकर पुलिस टीम भी पहुंच गई। काफी मशक्कत से सभी को बाहर निकाला गया। इसमें राजकुमार कोल और सूरज कुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दिलीप, जितेंद्र, गंगाराम, विजय को घोरावल सीएचसी पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पाकर मृतकों के स्वजन सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक राजकुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वहीं सूरज की शादी नहीं हुई है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment