(विनय सिंह चंदेल)
रामगढ़। प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र वन प्रभाग सोनभद्र संजीव कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अवैध कटान-जोतान अभियान के क्रम में रामगढ़ रेंजर सतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सोहदाग से एक ट्रेक्टर वन विभाग द्वारा पकड़ा गया है। इस संबंध में श्री सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि सोहदाग में किसी व्यक्ति द्वारा वन भूमि पर ट्रेक्टर से अवैध जोतान किया जा रहा है सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुची टीम को देखते ही ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। अन्य चालक की मदद से ट्रेक्टर को रेंज कार्यालय में लाया गया है। तथा वन अधिनियम की धाराओं में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रात में वन भूमि पर अवैध जोतान करते ट्रेक्टर धराया
---Advertisement---

