नवम्बर से शुरू होगा रॉक फील डैम का निर्माण कार्य-मुख्य अभियंता

By:

On: Saturday, October 23, 2021 2:27 AM

---Advertisement---

दुद्धी/सोनभद्र|कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने पहुंचे मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने आज दोपहर अमवार फील्ड हॉस्टल पहुँच कर कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली साथ ही निर्माण कार्यों के बाबत घंटो मंत्रणा की। अपने अधीनस्थ अभियंताओं के साथ मंत्रणा के दौरान उन्होंने ने मुख्य रूप से रॉक फील डैम के निर्माण को शुरू करने पर जोर दिया और निर्माणकार्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।कहा कि किसी भी दशा में रॉक फील डैम का निर्माण कार्य नवम्बर में शुरू कर नदी के बहाव को रोकना है।साथ ही डूब क्षेत्र में रह रहे लोगो को वहां से हटाकर पुनर्वास कालोनी में विस्थापितों करना है।मुख्य अभियंता ने कार्यदाई संस्था से कहा कि आप 15 नवम्बर तक प्लाट का निर्माण पूर्ण करे ताकि 913 विस्थापितों को प्लाट शीघ्र वितरित किया जा सके।उन्होंने ने नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह से रॉक फील डैम का निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया।मीडिया वार्ता में उन्होंने कहा परियोजना की रिवाइज बजट की रिपोर्ट समिति ने सौंप दी है जो शीघ्र ही स्वीकृति हो जाएगी तब बजट में कोई दिक्कत नहीं होगी।रॉक फील डैम का निर्माण नंबर में शुरू हो रहा है जिसकी प्लानिंग हो चुकी है विस्थापन सूची में शामिल शेष विस्थापितों को शीघ्र ही पुनर्वास पैकेज व प्लाट आवंटित कर उन्हें डूब क्षेत्र से हटाया जाएगा जिसके लिए पूर्व में ज्यादातर विस्थापितों को प्रशासन ने नोटिस भी दिया है।अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार व सीमांत कुमार अधिशाषी अभियन्ता विनोद कुमार
रामाशीष सैयद मुईनुद्दीन एसपी चौधरी सहायक अभियंता संजय गुप्ता रवि श्रीवास्तव त्रिलोकी झा आलोक यादव शियाराम आशुतोष मिश्रा व कार्यदाई संस्था के ए राजन ,संजीव कुमार व वर्मा आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment