भारत छोड़ो पदयात्रा अटेवा पेंशन बचाओ मंच एनएमओपीएस के बैनर तले “शिक्षक कर्मचारीयों अधिकारीयों के साथ न्याय करो पुरानी पेंशन बहाल करो” का नारा लगाते हुए हजारों की संख्या में शिक्षक व अन्य कर्मचारियों ने एनपीएस निजी करण भारत छोड़ो पदयात्रा निकाली, जो हाईडिल मैदान से शुरू हुई और पूरे नगर भर भ्रमण करते हुए मेन चौक, बढ़ौली चौक होते हुए पुनः हाइडिल मैदान में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। इस दौरान सभी कर्मचारियों का कहना था कि पुरानी पेंशन सरकार को बहाल करनी ही होगी चाहे हम सभी कर्मचारियों को अभी आगे कितना भी विरोध प्रदर्शन क्यों ना करना पड़े। हम अपनी लड़ाई कभी नहीं छोड़ेंगे और हम अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं जब राजनेता पुरानी पेंशन ले रहे हैं तो सिर्फ कर्मचारियों के साथ ऐसा छलावा क्यों किया जा रहा है अगर नई पेंशन स्कीम इतनी ही अच्छी है तो फिर सभी के लिए यह लागू क्यों नहीं कर दी जाती हम सभी लोग एकजुट होकर अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया जाता तो अटेवा पेंशन बचाओ मंच अपने प्रदर्शन में आगे और तेजी लाएगा अब सभी कर्मचारी जाग गया है और अपने हक के लिए आगे बढ़ रहा है सरकार को शिक्षक व अन्य कर्मचारियों के साथ न्याय करते हुए व उनके भविष्य के बारे में सोचते हुए पुरानी पेंशन बहाल कर देनी चाहिए।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान मे पुरानी पेंशन बहाली हेतु कर्मचारियों ने निकाली एनपीएस निजीकरण
---Advertisement---

