पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने रामगढ़ बाजार में निकाला मार्च
गुरौटी मोड़ पर सांसद पकौड़ी लाल का फूंका पुतला
सांसद के बयान से ब्राम्हण तथा क्षत्रिय ही नहीं अन्य जाति के लोग भी हैं नाराज
सोनभद्र: लोकसभा 80 रावर्टसगंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल के विवादित बयान के खिलाफ पूर्वांचल नव निर्माण मंच के संरक्षक प्रेम नाथ चौबे तथा अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व मे पन्नूगंज थानांतर्गत रामगढ़ बाजार मे मार्च निकालकर गुरौटी मोड़ पर सांसद के बयान से आहत तथा आक्रोशित लोगों नें सांसद पकौड़ी लाल कोल का पुतला दहन करते हुए अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल से पकौड़ी लाल कोल की संसद सदस्यता बर्खास्त कराने की अपील करते हुए विवादित बयान के लिए सांसद पकौड़ी लाल पर संवैधानिक कानूनी कार्रवाई कर जेल मे डालने की मांग लोगों ने की ।
संरक्षक प्रेम नाथ चौबे तथा अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा जब कांग्रेस की कद्दावर नेता इंदिरा गांधी पर एफआईआर दर्ज किया जा सकता है और पूर्व सांसद रहे नरेंद्र कुशवाहा की संसद सदस्यता बर्खास्त की जा सकती है तो पकौड़ी लाल कोल का अपराध तो समाज को खुलेआम खंडित करने का है, कहा पकौड़ी जैसे जनप्रतिनिधि समाज के लिए आत्मघाती हैं । मार्च में पहुंचे पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय तथा रमाकांत तिवारी ने सोनभद्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दर्जनों थानों पर सोनभद्र मे लोगों ने पकौड़ी लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है लेकिन सोनभद्र पुलिस संविधान तथा कानून को ताक पर रखकर सत्ता के इशारे पर एफआईआर करने से बच रही है । नेता द्वय ने कहा भाजपाई सरकार मे पुलिस पर बढ़ते राजनीतिक दबाव के कारण ही आज अपराधी मंच से खुलेआम कानू को चुनौती दे रहे हैं । नेता द्वय ने कहा पकौड़ी लाल कोल ने मंच से विवादित विडियो में विशेष वर्ग को गाली देने तथा डायनामाइट से घर गिराने की बात बोलने के साथ 12 सिपाही, 3 दरोगा और एक सीओ को पूर्व में पीटने की बात भी बोल रहा है । बावजूद इसके लोगों की तहरीर पड़ने के बाद भी उत्तर प्रदेश पुलिस तथा सरकार सांसद पर एफआईआर दर्ज करने से बच रही है। कहा पुलिस यदि एफआईआर दर्ज नही करती है तो सांसद पकौड़ी लाल कोल के साथ-साथ अपना दल की मुखिया तथा भाजपा सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल कर आन्दोलन तथा धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
सांसद के सवर्ण विरोधी बयान के खिलाफ लगातार आन्दोलन कर रहे टीम50 के नेता नितीश चतुर्वेदी तथा अनुराग पाण्डेय ने अपने साथियों के साथ मार्च में हिस्सा लिया और कहा कि जबतक पकौड़ी लाल कोल की संसद सदस्यता बर्खास्त करके उनपर एफआईआर दर्ज नहीं किया जाता तबतक टीम50 तथा पूर्वांचल नव निर्माण मंच और पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच सर्व समाज के साथ सड़क पर उतरकर आन्दोलन जारी रखेगा। रामगढ़ मे हुए मार्च मे पहुंचे गुप्त काशी सेवा समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे ने भी सांसद के बयान की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार अपने बेलगाम सांसद पर अंकुश लगाने मे जो हीलाहवाली कर रही उसका खामियाजा आगामी चुनावों मे भाजपा को देखने को मिल सकता है।
पुतला दहन तथा प्रदर्शन में शामिल अभय पटेल तथा अमरदेव मौर्य ने कहा रावर्टसगंज के सांसद के विवादित बयान से ब्राम्हण तथा क्षत्रिय ही नहीं समाज की सभी जातियों में नाराजगी है । कहा ऐसी नक्सल विचारधारा रखने वाले पकौड़ी लाल को खुद अपनी जाति कोल के लोगों की भी परवाह नही है । अथवा एक ही कोल के परिवार मे विधायक, सांसद, ब्लाक प्रमुख, प्रधान तथा गांव का कोटा तक है वहीं कोल जाति के दूसरे परिवार जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी को विवश हैं । कहा समाज को बांटकर राज करने जैसा फितरती बयान है पकौड़ी लाल का । जिसकी सजा सुनिश्चित मिलनी चाहिए ।
मार्च मे मनोज मिश्रा, विक्की, अनूप शुक्ल, रोहित शुक्ला, जगत कुमार पांडेय, विजय कुमार, रमाकांत दूबे, राजेश पाण्डेय, सतीश दुबे, सुरेश देव, अमित सिंह, महेन्द्र सिंह पटेल, सुभाष चौहान, प्रसन्न पटेल, महेन्द्र देव, अनुराग पंडित, विनोद चौबे, विजय कुमार दूबे, ओमप्रकाश तिवारी, मनीष पांडे, गोपाल चौबे, विजय पाण्डेय, प्रेम नाथ पाण्डेय, जगत देव पाण्डेय ,दामोदर, अजय कुमार पाठक, रिंकू दूबे, मनीष, रोहित, आनंद सहित सैकडों लोग सभी जाति वर्ग के हिस्सा लिए तथा सांसद के बयान को असंवैधानिक बताते हुए पकौड़ी लाल कोल पर संवैधानिक कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की ।

