एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न की गड़बड़ी जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपा

By:

On: Friday, October 22, 2021 1:36 AM

---Advertisement---

करीब 300 बोरी चावल कोटेदारों को वापस कराई गई,जांच में गड़बड़ी का खुलासा

दुद्धी lकृषि मंडी परिसर स्थित एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न गड़बड़ी के बाबत जांच तहसीलदार सुरेश चंद शुक्ला और डिप्टी आरएमओ संजय पांडे की संयुक्त टीम ने एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न गड़बड़ी और अनियमितता की जांच की गई lतो जांच के दौरान गड़बड़ी बड़े पैमाने पर पाई गई है lदोनों जांच अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट अपने उप जिलाधिकारी रमेश कुमार को सौंप दी हैl उप जिला अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने जांच के दौरान आई रिपोर्ट में गड़बड़ी और अनियमितता पाई गई है lएफसीआई गोदाम से निकासी करने वाले बाबू की संलिप्तता जांच के दौरान पाई गई हैl उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार करके शीघ्र ही जिला अधिकारी को कार्रवाई के लिए प्रेषित की जाएगीl एफसीआई गोदाम पर वरिष्ठ हाट निरीक्षक के बगैर मौजूदगी के ही गोदामों से खाद्यान्नों की निकासी की जाती है बाजार से सड़े हुए खाद्य को गोदाम में लाकर सरकारी सस्ते गल्ले के कोटेदारों को आपूर्ति कर दी जाती हैl अमवार औरधोर पा गांव के दो कोटेदारों को सड़े हुए कटिंग के रखे गए चावल को गोदाम से करीब 300 बोरी चावल की आपूर्ति कर दी गई lबुधवार को अमवार के कोटेदार सुखी सिंह और धोर पा गांव के कोटेदार नागेश्वर प्रसाद ने सड़े चावल की आपूर्ति किए जाने की शिकायत उप जिलाधिकारी रमेश कुमार से किया था lउप जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार और डिप्टी आरएमओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया थाl जांच के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता और गड़बड़ी सामने आया है lउधर जांच अधिकारी तहसीलदार और डिप्टी आरएमओ ने सडे चावल खाद्यान्न की की गई कोटेदारों की आपूर्ति को वापस कर उन्हें दूसरा चावल अच्छे क्वालिटी का करीब 300 बोरे दोनों कोटेदारों को वापस किए गएl एफसीआई गोदाम से अलग सरकारी खाद्यान्न और सरकारी खाली खाद्यान्न के बोरे रखे जाते हैंl इतना ही नहीं उक्त खाद्यान्न और बोरों को खाद्यान्न माफियाओं से ऊंचे दामों पर बेचा जाता है और उससे मिलने वाले धन को आपस में बंदरबांट कर लिया जाता है lउप जिलाधिकारी ने कहा कि सारे प्रकरण की जांच अलग-अलग कराई जाएगी और रिपोर्ट आने पर कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगीl

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment