आर0एस0एस ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

By:

On: Friday, October 22, 2021 1:28 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा शरद् पूर्णिमा उत्सव रामलीला मैदान सोनभद्र नगर में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघ चालक आलोक सिंह ने अपने बौद्धिक में कहा कि शरद् पूर्णिमा उत्सव संघ के द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख उत्सव में एक है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन पूर्णिमा की चांदनी से अमृत की वर्षा होती है,और उस अमृत का सेवन हम सभी खीर रूपी प्रसाद के रूप में करते हैं पूरे वर्ष भर व्याधि से मुक्त होकर निरोग रहते हैं। उन्होंने शरद पूर्णिमा के महत्व को विस्तार से कथानक के साथ बताया। अभी बताया कि आज शरद पूर्णिमा के साथ-साथ महर्षि वाल्मिकी की भी जन्म जंयती है। उनकी जीवनी से हम सभी को यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि कैसे वो गलत रास्ते को छोड़ कर रामायण जैसे महाकाव्य की रचनाकर परम् पूज्य हुए और आज पूरा हिन्दू समाज उनको पूज्यनीय मानता है। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के दुआ तदुपरांत सभी ने अमृत स्वरूप खीर का प्रसाद ग्रहण किया। जिला प्रचार प्रमुख नीरज ने बताया कि इस अवसर पर जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल,सह जिला संघ चालक नंदलाल, सह जिला कार्यवाह पंकज,नगर कार्यवाह संतोष,नगर प्रचारक योगेश, रजनीश, सत्यारामण, कीर्तन, नीरज,संगम,शशांक,महेश, अखिलेश,नितेश, हरिओम,नितीश, जे0बी0सिंह,गौतम आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment