2सप्ताह पूर्व लापता तीन किशोरियां मिली,आरोपी गिरफ्तार

By:

On: Thursday, October 14, 2021 2:42 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 दिन पूर्व लापता हुईं तीन किशोरियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला। बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर पुलिस ने किशोरियों के साथ एक युवक को भी पकड़ा। उसके विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो अक्टूबर को संदिग्ध हाल में लापता तीनों किशोरियों को लेकर एक युवक राबर्ट्सगंज नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर मेें मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने बस स्टैंड पहुंच कर तीनों किशोरियों के साथ युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए महेश मेहता निवासी हजारीबाग झारखंड के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। किशोरियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में एसआई मनोज कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, कांस्टेबल अनुज मौर्य, प्रशांत श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल शिवांगी शामिल थीं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment