प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, चंद्रजीत अध्यक्ष सुनील बने महामंत्री ।

By:

On: Wednesday, October 13, 2021 5:26 AM

---Advertisement---

बभनी/सोनभद्र ।
(रवि शंकर,”क्राइम जासूस”)

12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पूर्व सूचना के अनुसार बभनी ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव संगठन के नियमानुसार कराया गया ।इस महत्वपूर्ण चुनाव में श्री जि जीतेन्द्र चौबे जिला प्रचार मंत्री व ब्लॉक संयोजक दुद्धी चुनाव पर्वेक्षक रहे व इनकी देख रेख में चुनाव प्रक्रिया संपादित हुयी।जिसमें चन्द्रजीत सिंह निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष , सुनील कुमार सिंह ब्लॉक महामंत्री, अनिल कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गिरीश कुमार कोषाध्यक्ष, बृजेन्द्र सिंह संयुक्त मंत्री चुने गये।

इस निर्वाचन के दौरान शिक्षकों में भारी उत्साह देखा गया।यह चुनाव जिला कार्यकारिणी के सानिध्य में निर्विवाद रूप से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय जी ने कहा कि शिक्षक साधरण नहीं होता वह अपने हितों की रक्षा के लिये सजग है।आवश्यकता केवल सही नेतृत्व चुनने की है।वर्षों बाद संगठन में शिक्षकों को स्वेच्छा से मतदान करने का मौका मिला यह एक नई शुरुआत है संगठन सदैव शिक्षकों की लड़ाई लड़ता रहेगा और किसी भी दशा में शिक्षकों का शोषण नहीं होने देंगे।इसी क्रम में जिला संरक्षक श्री जयप्रकाश राय जी ने कहा कि यदि हम संगठित रहे तो कोई भी विरोधी ताकत हमारा कुछ भी बिगाड़ नहीं पायेगी।एक एक शिक्षक संगठन की ताकत है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश जायसवाल,जिलाकोषाध्यक्ष श्री अशोक सिंह ,कार्यालय अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार सिंह जिलाउपाध्यक्ष श्री अमित चौबे ,श्री अनिल शर्मा एवं कई वरिष्ठ शिक्षक मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment