ब्राह्मण समाज को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए यूपी सरकार से जनविश्वास की बहाली के लिए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की मायावती

---Advertisement---

लखनऊकानपुर के विकास दुबे प्रकरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी हवा दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने ब्राह्मण समाज को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए यूपी सरकार से जनविश्वास की बहाली के लिए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर दलितों, पिछड़ों और मुस्लिम समाज के लोगों को निशाना बनाने की का आरोप भी लगाया है।

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘बीएसपी का मानना है कि किसी गलत व्यक्ति के अपराध की सजा के तौर पर उसके पूरे समाज को प्रताड़ित व कठघरे में नहीं खड़ा करना चाहिए। इसलिए कानपुर पुलिस हत्याकांड के दुर्दांत विकास दुबे व उसके गुर्गो के जुर्म को लेकर उसके समाज के भय व आतंक की जो चर्चा गर्म है, उसे दूर करना चाहिए। साथ ही यूपी सरकार अब खासकर विकास दुबे कांड की आड़ में राजनीति नहीं बल्कि इस संबंध में जनविश्वास की बहाली के लिए मजबूत तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई करे तो बेहतर है।’

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि ‘सरकार ऐसा कोई काम न करे जिससे अब ब्राह्मण समाज भी यहां अपने आप को भयभीत, आतंकित व असुरक्षित महसूस करे। इसी प्रकार यूपी में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध अभियान की आड़ में कांटछांट कर दलित, पिछड़े व मुस्लिम समाज के लोगों को निशाना बनाना, यह भी कुछ राजनीति से प्रेरित लगता है जबकि सरकार को इन सब मामलों में पूरे तौर पर निष्पक्ष व ईमानदार होना चाहिए, तभी प्रदेश अपराधमुक्त होगा।’

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment