कश्मीर मे आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए गए नारे।
बभनी / सोनभद्र ।
(रवि शंकर,”क्राइम जासूस”)
कश्मीर में आतंकियों द्वारा शिक्षकों की हत्या करने के विरोध में शनिवार को बभनी थाना के समीप मुख्य तिराहे पर विहीप व बजरंग दल ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद बंद करने हेतु आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बभनी के प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर गुप्ता के नेतृत्व में पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार,बजरंग दल सहसंयोजक मुकेश कुमार कुशवाहा,हीरालाल संरक्षक बजरंग दल,जिला बलोपासना प्रमुख सूर्यकांत दुबे,मनोज कुशवाहा गौरक्षा प्रमुख बभनी,संतोष कुमार,उमेश कुशवाहा,हिमांशु पंडित समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


