पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को हृदय दिवस पर स्वस्थ रहने की दी गई सलाह।

By:

On: Wednesday, September 29, 2021 5:07 PM

---Advertisement---

(रवि सिंह,”क्राइम जासूस”)

दुद्धी/ सोनभद्र|

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुद्धी सोनभद्र में विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में हृदय रोगों की रोकथाम और उसके वैश्विक प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्चन कर के किया गया। कार्यक्रम में डॉ राजकुमार राजावत द्वारा बच्चों को हृदय के कार्य हृदय को स्वस्थ रखने ,खेलों के माध्यम से स्वस्थ्य रहने और हृदय की क्षमता बढ़ाने पर विस्तार से बताया गया।

बच्चों को खेलों के माध्यम से शारीरिक क्षमता विकास और पोषण युक्त भोजन के बारे में भी जानकारी दी गई। वर्ल्ड हार्ट डे के इतिहास के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया ही सर्वप्रथम 1999 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन व और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ )के सहयोग से इसके वार्षिक आयोजन का विचार किया गया था सन 2000 से ही सितंबर माह में आखरी इतवार को यह दिवस मनाया जा रहा है।

O
इसके महत्व के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि विश्व हृदय दिवस दुनिया भर के लोगों को सूचित करता है कि हृदय रोग और स्ट्रोक सहित दुनिया में हर साल 18 लाख लोगों की मृत्यु का प्रमुख कारण है और उन कारणों पर प्रकाश डालता है जो इसे रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं इसका उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना तंबाकू तंबाकू का उपयोग कम करना आहार और शारीरिक निष्क्रियता जैसे जोखिम वाले कारणों को नियंत्रित करके हृदय रोगों को कम किया जा सकता है और इससे होने वाली मौतों से भी बचा जा सकता है
किशोर किशोरी स्वास्थ्य काउंसलर श्रीमती किरण भारती द्वारा बच्चों को मोटे अनाज पोषण युक्त खाना और नशा न करने के लिए शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना तोमर द्वारा बच्चों को जंक फूड ना खाने और अधिक तैलीय, वसायुक्त चीजें ना खाने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन व्यायाम करने और कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम करने की सलाह दी।
अंत में बच्चों में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जानकारी ली गई बच्चों ने बड़ी तन्मयता के साथ प्रश्नोत्तरी में भाग लिया और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment