चोरों ने तोड़ा एसडीएम कोर्ट का ताला।

By:

On: Wednesday, September 29, 2021 3:29 PM

---Advertisement---

रेनूकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पिपरी में नगर पंचायत पिपरी कार्यालय के ठीक बगल में स्थित उपजिलाधिकारी कोर्ट में अभी-अभी शाम लगभग 7:30 बजे कुछ चोरों ने एसडीएम कोर्ट का ताला तोड़ महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो रहे थे ।

तभी सभासद अजीत गुप्ता को वहां के निवासियों द्वारा खबर मिली तब उन्होंने जंगल में भाग रहें चोरों को पकड़ा एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज को बचाया जिसकी सूचना अजीत गुप्ता द्वारा एसडीएम दुद्धी को फोन पर दी जिसके बाद थाना पिपरी के लोग मौके पर पहुंचे और चोरों को ले गए थाने और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में क्राइम जासूस ने उपजिलाधिकारी से फ़ोन के माध्यम से सम्पर्क किया तो उन्होंने मामले के आकलन के लिए पेशकार को मौके पर भेजने की बात कही और जैसे ही विस्तृत जानकारी इस मामले में मिलती है अवगत कराने की बात कही ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment