पिपरी /सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहर्रम के 40 वाँ (जो मोहर्रम बीतने के पश्चात 40 वे दिन होता है) के दृष्टिगत रेणुकूट पुलिस चौकी पर थाना प्रभारी श्री अजय कुमार सिंह के द्वारा मोहर्रम कमेटी एवं नगर के सम्मानित नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आहूत की गई।
इस पीस कमेटी की मीटिंग में थाना प्रभारी द्वारा लोगों को चालीसवा में किसी भी प्रकार का जलूस रोड पर नही निकालने की बात बताई गयी। इस पीस कमेटी मीटिंग में मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने थाना प्रभारी को आश्वस्त किया कि किसी प्रकार का जलूस नहीं निकलेगा और जो भी चालीसवा का कार्यक्रम चौको पर होगा उसमे कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा । इस पीस कमेटी में सबसे अच्छी बात यह देखने को मिलेगी कि सभी धर्मों के लोगों ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि यहाँ कभी भी किसी धर्म को पर्व हो सभी धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर मनाते हैं किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं होता ।
इस अवसर पर रेनुकट मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष शेख जलालउद्दीन , समाज सेवी अमरेंद्र सिंह,रेनूकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा, बीजीपी के राज वर्मा, समाजसेवी नौसाद मिया,बिंदु गिरी, नसीम खाँ, रियाज कुरैशी ,अनवर अंसारी, आदि लोग मौजूद रहें ।

