( रवि सिंह / सेराजुल हुदा) क्राइम जासूस ।
दुद्धी सोनभद्र |
स्थानीय तहसील परिसर में जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के 30 घंटे के भूख हड़ताल व दो दिवसीय धरना प्रदर्शन को प्रशासन ने रोक दिया
| धरना स्थल पर लग रहे टेंट को प्रशासन की अनुमति न होने का हवाला देकर हटवा दिया | पूरे तहसील परिसर में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है |
मौके पर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी व बार संघ के अध्यक्ष पहुंचे | प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बगैर परमिशन के कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे आयोजित | संघर्ष मोर्चा के 30 घंटे के भूख हड़ताल व दो दिवसीय धरना प्रदर्शन की अनुमति न मिलने से कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश |


