सोनभद्र में हादसा: खाई में गिरी अनियंत्रित कार, हिंडाल्को के उपाध्यक्ष के इकलौते बेटे की मौत । युवक अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था।

By:

On: Saturday, September 11, 2021 11:54 AM

---Advertisement---

पिपरी /सोनभद्र।

सोनभद्र जिले के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में हिंडाल्को के उपाध्यक्ष (वित्त एवं लेखा) के इकलौते पुत्र की मौत हो गई। हादसे में कार सवार दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हिंडाल्को के उपाध्यक्ष उज्ज्वल केस का पुत्र विक्रांत केस(25) शुक्रवार की रात अपने दोस्त के साथ अनपरा से रेणुकूट आ रहा था। पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के पास रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई।

रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास से कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने विक्रांत को मृत घोषित कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment