सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,

झारखण्ड के पलामू जिले के #जपला रेलवे स्टेशन जाने के दौरान सोमवार को सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंजीनियर अपने दोस्त को रिसीव करने के लिए कार से स्टेशन जा रहे थे और इसी बीच गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। घटना अहले सुबह जपला-हैदरनगर मेन रोड पर दाता नगर के पास हुई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।बताया जा रहा है कि इंजीनियर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ होगा।

मृतक की पहचान उंटारी रोड थानाक्षेत्र के नवगढ़ गांव निवासी चंद्रशेखर मेहता (26) के रूप में की गई। वे बिहार के विक्रमगंज में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।दरअसल, नवगढ़ का ही रहने वाले चंद्रशेखर के एक दोस्त दिल्ली में सीआईएसएफ में जॉब करते हैं।

दिल्ली से आने वाली ट्रेन गरीब रथ एक्सप्रेस से वो अपने घर आ रहे थे। जपला स्टेशन पर ट्रेन के आने का समय सुबह 3:40 बजे है। इसलिए दोस्त को लेने चंद्रशेखर सुबह गांव से जपला रेलवे स्टेशन अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान जपला-हैदरनगर मेन रोड पर दाता नगर के पास सड़क किनारे पेड़ से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment