(रवि सिंह,”क्राइम जासूस”)
दुद्धी/ सोनभद्र ।
जनपद सोनभद्र के दुद्धी के स्थानीय कोतवाली में बतौर एसएसआई पद पर कार्यरत कृष्ण गोपाल राय व दुद्धी हलका इंचार्ज संजय कुमार सिंह का स्थानांतरण दुद्धी कोतवाली से रावर्ट्सगंज हो गया है ।
जिसके क्रम में आज एसएसआई कृष्ण गोपाल राय को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र पीआरओ व संजय कुमार सिंह को राबर्ट्सगंज चौकी प्रभारी के पद पर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा नवीन तैनाती दी गई है ।
जिसके क्रम में आज दुद्धी कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह एवं उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम कर दोनों युवा ,मिलनसार ,हंसमुख, मृदुभाषी ,सौम्य स्वभाव ,हर दिल अजीज ,लोगों से मिलजुल कर उनकी समस्या को सुनकर सहजता व शालीनता के साथ निस्तारण करने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर भगवा अंगवस्त्रम बैठकर मिष्ठान खिलाकर गले लगाकर नम आंखों से दुद्धी कोतवाली से राबर्ट्सगंज हेतु भावभीनी विदाई दी गई।वहाँ पर उपस्थित विनोद मिश्रा वार्ड सभासद ने कहा कि बड़ा दुखदाई होता है किसी व्यक्ति के विदाई का पल।
इस दौरान दुद्धी नगर के वार्ड नंबर दो सभासद विनोद मिश्रा एसआई दी,एन द्विवेदी ,एसआई सुधीर कुमार सिंह ,एसआई इनामुल हक, कांस्टेबल रविंद्र पाठक अमन द्विवेदी, सुनील कुमार सहित अन्य प्रबुद्धजन व महिला/ पुरुष पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।।

