अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला सोनभद्र। पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी ओवर ब्रिज के पास लगभग 7:30 बजे के करीब बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साइकिल सवार को मामूली चोट लगने से तुरंत उठकर मौके से साइकिल सवार फरार हो गया और दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल युवक संजीव कुमार पुत्र अज्ञात निवासी बरगवां, बैढ़न प्रेम पुत्र भगवान निवासी धूमा विंढमगंज जो बुरी तरह से घायल हो गए सूचना पाकर पर डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों दोनों युवक
को एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेज दिया बाइक को पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच में जूटी।
मोटरसाइकिल और साइकिल में टक्कर दोनों बाइक सवार जख्मी*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, August 29, 2021 4:51 PM
---Advertisement---

