अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन सोनभद्र। शनिवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जनपद सोनभद्र जिला कमेटी में चोपन निवासी अरुण कुमार को लोहिया वाहिनी का जिला कोषाध्यक्ष सोनभद्र बनाया गया। इस मौके पर अरुण कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी डॉक्टर रामकारन निर्मल।प्रदेश उपाध्यक्ष मनु पाण्डेय एवं जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी सोनभद्र जूतेश गौतम का आभार करते हुए कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी के विकास कार्यों को जनता के बीच में सवांद के माध्यम से उनके समक्ष रखेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को 2022 एक बार फिर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का हम नौजवानों का जो संकल्प है उसी पर काम करेंगे।
अरुण कुमार को लोहिया वाहिनी का जिलाकोषाध्यक्ष बनाए जाने पर चोपन के कार्यकर्ताओं में हर्ष सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और बधाई दी।
बधाई देने वालों में सपा नगर अध्यक्ष कुशल सिंह, सपा वरिष्ठ नेता नजमुद्दीन, ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव, सभासद सर्वजीत यादव ,राम नरेश यादव, पूर्व पंचायत अध्यक्ष विजय अग्रहरी, सत्यदेव पांडे, रमेश सोनी, मार्टीन खान, अशोक चौधरी, सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

