*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन कार्यकारिणी बनाई गई*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई चोपन में शनिवार को ग्रामवासी सेवा आश्रम चोपन बैरियर में नवीन दायित्व का गठन कर नवीन कार्यकारिणी बनाई गई। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवित्र कुमार जायसवाल ने कहा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। जो हमेशा छात्र हित की बात करता है और समय-समय पर कार्यकारिणी विस्तार के माध्यम से नवीन दायित्व प्रदान करता है। विभाग संगठन मंत्री रजनीश तिवारी ने परिषद की कार्यशैली एवं विचारधारा पर अपना विषय रखते हुए कहा कि, विद्यार्थी परिषद सबको एक अवसर प्रदान करती है जिसके माध्यम से युवा का व्यक्तित्व निर्माण होता है एवं राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ हम सबको कार्य करना चाहिए। विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र हित में कार्य करने वाला संगठन है, पूर्व प्रांत सह मंत्री सुधीर पाठक ने समस्त नगर की कार्यकारिणी को भंग करते हुए पूर्व कार्यकर्ता यतेंद्र तिवारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। वही चुनाव करते राजाराम मिश्रा को नगर अध्यक्ष व नगर मंत्री विश्वजीत साहनी को चुना गया। अंकित यादव, रितेश जायसवाल, विकास विश्वकर्मा, शिवम चंद्रवंशी को नगर सह मंत्री व राजू पांडेय,अनुराग गुप्ता नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख आर्यन दुबे, S.F.D प्रमुख आकाश विश्वकर्मा, SFS प्रमुख अक्षय शर्मा, सोशल मीडिया उमेश जायसवाल, नगर कार्यकारिणी सदस्य मयंक शर्मा, अभिषेक जायसवाल, अनुराग शुक्ला, निर्भय चंदेल, विराट साहनी, चंद्रशेखर कश्यप, अंकेश अग्रहरी, राहुल ठाकुर, आदर्श शुक्ला, अखिलेश पाल के साथ-साथ कई लोगों को नवीन दायित्व दी गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment