मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर खड़ी कर रेत लोडिंग बन सकती है बड़ी दुर्घटना की वजह।

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

ओबी से बह कर आए रेत के परिवहन की मची है बंदरबाँट।

शक्तिनगर। एनसीएल कोयला खदानों के ओबी से नालों में वह कर आए रेत के परिवहन की ऊर्जांचल में बंदरबांट मची हुई है। शक्तिनगर जयंत मुख्य मार्ग पर डीएवी स्कूल के पीछे व हीरो एजेंसी समीप स्थित नाले से रेत परिवहन करने के लिए मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर लोडिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिससे मुख्य सड़क संकरी होने के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। एनसीएल अधिकारियों व प्रशासन की गाड़ियां इस मार्ग से दिन में कई बार गुजरती है लेकिन नाले से हो रही अवैध तरीके से रेत परिवहन को नजरअंदाज करना कई सवाल खड़े करता है।

पूर्व में एकाद ट्रैक्टर ग्रामीण अपनी आवश्यकतानुसार नाले से रेत निकालते थे परंतु अब नाले से रेत परिवहन को व्यापार का रूप दे दिया गया और मुख्य मार्ग पर बेखौफ दर्जनों ट्रैक्टर अनियंत्रित गति से दौड़ रहे हैं। मुख्य मार्ग पर पुल के बीचो बीच ट्रैक्टर खड़ी कर बालू रेत का लोडिंग कराया जा रहा है, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बढ़ रही है। सूत्रों की माने तो नाले से रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टरों से चढ़ावा लेकर संरक्षण दिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment