रेनूकूट/सोनभद्र।
मिशन शक्ति फेज 3 स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस कचरा प्रबंधन योजना के अनुसार स्रोत पर ही कूड़े के पृथक्करण के अंतर्गत आज 27 अगस्त को नगर रेनुकूट में नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह और नगर पंचयात की अधिशासी अधिकारी डॉ अनिता शुक्ला के नेतृत्व में डी.पी.एम. नीरज कुमार के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर खुशबू मिश्रा द्वारा वार्ड नं 1 गांधी नगर में घर घर जाकर कूड़ा पृथक्करण गीला सूखा अलग-अलग कूड़ा डस्टबिन में डाल कर डोर टू डोर नगर पंचायत कर्मियों को देने को कहा गया।
हर घर की महिला अपने घर की नींव है अगर प्रत्येक घर की महिला चाहे तो वह अपने घर के कचड़े को सुनिश्चित रूप दे सकती है। साथ ही नगर पंचायत द्वारा समस्त वार्डों के घर-घर में छोटा डस्टबिन बाटने की कार्ययोजना बनाई जा रही है, उसी के क्रम में कैलेन्डर बांटकर लोगों को जागरूक किया गया।
पूरे कार्यक्रम में सभासद मुन्नी लाल व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

