जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में गमी का त्यौहार मोहर्रम बहुत ही एहतराम के साथ मनाया गया ।

यह समय कोरोना काल का समय होने के कारण सरकार द्वारा कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते हुए पूर्व की भांति किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला गया । रेणुकूट दर्जी मार्केट इमाम चौक पर एवं जामा मस्जिद के पास चौक पर फतिया का दौर चलता रहा ।
इसी कड़ी में आज मोहर्रम उल हराम के बिताने के पश्चात तीसरे दिन आज 22 अगस्त को तीजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जिसमे सभी धर्म के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर दर्जी मार्केट में ईमाम चौक के पास लंगर का आयोजन किया गया ।
जिसमें ताजियादार ताहिर हुसैन, अजीम खान, ताजिया कमिटी के अध्यक्ष सेख जलाउद्दीन, सपा अल्पसंख्यक अध्यक्ष रेनूकूट अनवर अंसारी ,नसीम खान ,शेरू ,
पिपरी सपा नगर अध्यक्ष सुनील सिंह, दीपक यादव, ललाऊ,इस्लाम, सीवाम यादव,अल्ताफ, पीर मोहम्मद, लियाकत अलीी, गुुुल मोहम्मद, अल्ताफ खाान , ,सराफत अली,मंज़र, सहजाद आदि लोगों ने हिस्सा लियाा।


