अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*मोदी व योगी के गरीब अन्न योजना का बंटाधार करते चिरहुली कोटेदार।*
चोपन/सोनभद्र-विकास खंड क्षेत्र ग्राम चिरहुली के नवनिर्वाचित प्रधान अनिल कुमार ने एक लिखित ज्ञापन पर्यटन मंत्री को सौंपा उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि चिरहुली कोटेदार द्वारा ग्रामीणों के साथ मनमानी करते हुए राशन वितरित नहीं किया जाता है। पूरे महीने में मात्र 3 से 4 दिन ही कोटे की दुकान खुलती हैं।
ग्राम प्रधान ने लिखित पत्र के माध्यम से बताया कि लगभग 400 कार्ड धारक है जिसमें आधे लोगों को ही राशन मिल पाता है आधे लोगों का राशन कोटेदार द्वारा ब्लॉक कर दिया जाता हैं कोटेदार द्वारा ग्रामीण कार्डधारकों से अंगूठा लगवा कर उन्हें कहा जाता है दो-तीन दिन बाद गल्ला आएगा तब मिल जाएगा उसमें से आधे कार्ड धारकों को गला देकर अंडे कार्ड धारको से कोटेदार द्वारा कहा जाता है कि आप लेट में आए हो राशन खत्म हो गया हैं अगले महीने आएगा तब देंगे। अगले महीने कार्ड धारको द्वारा अपने पिछले राशन की मांग की जाती है तो कोटेदार द्वारा राशन नहीं देते हुए उनसे अब शब्दों का प्रयोग करके भगा दिया जाता है। यह कोटेदार पिछले कई वर्षों से इसी तरह का खेल ग्रामीण कार्ड धारकों के साथ करते आ रहे हैं
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि कोटेदार का कोटा निरस्त करा कर ग्राम सभा की खुली बैठक में ग्रामीणों की सहमति से नए कोटेदार का चयन किया जाय जिससे सभी को शासन द्वारा भेजे गए राशन मिल सके।

