अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*उत्तर प्रदेश शासन पर्यटन मंत्री मंत्री ने संगठनात्मक समीक्षा व बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।*
भाजपा ओबरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज दिनांक 20 अगस्त को चोपन रामलीला मैदान के मैरिज हाल में संपन्न हुआ । कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह जी ने किया । बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ हुआ । कार्यकर्ता बैठक मै बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पर्यटन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमान नीलकंठ तिवारी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए युद्ध स्तर पर लग जाये । एफटीपी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदार व सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में जिम्मेदारी देकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना ,किसान सम्मान निधि ,स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,अनुच्छेद 370 की समाप्ति ,अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण इत्यादि कार्यों के साथ इन बातों को ले जाएं । आगे जिला प्रभारी के के सिंह जी ने बताया कि आगामी 23 अगस्त से 31 अगस्त तक बूथ सत्यापन का कार्य में सभी को सक्रिय रुप से करना है । कार्यकर्ताओं को ओबरा विधानसभा के विधायक संजीव गौड़ पूर्व जिला अध्यक्ष ओंकार केसरी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव तक अपने व्यक्तिगत जरूरतों को त्याग कर राष्ट्रहित में संगठन के आदेशों का पालन करें । बैठक में प्रमुख रूप से रूद्र देव दुबे शारदा खरवार, श्रवण कुमार ,अशोक मिश्रा, सुरेंद्र अग्रहरि, नंदलाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुगैल संजीव तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, दीपक दुबे, प्रभाकर गिरी ,अभिषेक विश्वकर्मा, सहित ओबरा चोपन रेणुकूट एवं अनपरा के शक्ति केंद्र प्रमुख व प्रभारी उपस्थित रहे बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने किया।

