**पुलिस ने नशा के विरुद्ध चलाया अभियान, ढेरों मात्रा में लहन नष्ट किया**

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया
संवाददाता
डाला/सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान के तहत बृहस्पतिवार को डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने नशा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए क्षेत्र के ग्राम के पीछे कई घरों में काफी मात्रा में लहन को नष्ट किया गया।
चौकी प्रभारी एम के ठाकुर ने बताया कि नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सूचना के आधार पर अवैध कच्ची शराब बनाने वाले उन घरों पर जाकर काफी मात्रा में लहन को नष्ट किया गया। उन्होंने कहाकि अब इस क्षेत्र की महिलाएं और लोग धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं यह जागरूकता ही डाला क्षेत्र को जल्द ही अवैध कच्ची शराब बनाने वालों से निजात मिल जाएगा और पुलिस गांव जगह जगह अभियान चलाकर उन्हें सही दिशा में जोड़कर स्वस्थ जीवन जीने की पुरजोर कोशिश करेगी जो कि आने वाले भविष्य में समाज को एक नई प्रगति की राह पर ले जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now