*पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।*

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,,
संवाददाता
डाला/सोनभद्र-डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत में मादक के विक्रय एवं चोरी की घटना करने वाले दो अभियुक्तों को डाला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
डाला चौकी प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि मादक पदार्थ के विक्रय एवं चोरी की घटना करने वाले दो अभियुक्त गणेश विश्वकर्मा पुत्र राम प्रसाद विश्वकर्मा निवासी सेवा सदन के पीछे बाड़ी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं रमेश रावत पुत्र इंदल रावत निवासी सेवा सदन डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र को धारा 8/21
एनडीपीएस एक्ट में माननीय न्यायालय अपर एवं सत्र न्यायाधीश जनपद सोनभद्र द्वारा जारी वारंट में लंगड़ा मोड़ डाला से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, कॉन्स्टेबल पुनीत सिंह रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment