ब्रेकिंग न्यूज़=* *अज्ञात वाहन के धक्के से मोटर साइकिल सवार की मौत।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददात
चोपन/सोनभद्र-स्थानीय थाना क्षेत्र के बाग्घानाला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टीवीएस मोपेड मोटरसाइकिल सवार अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त समाचार अनुसार बुधवार की लगभग 2:00 बजे डाला से वाराणसी की तरफ जा रही प्राइवेट बस ने टीवीएस मोपेड मोटर साईकिल सवार को रौन्दते हुए मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत व्यक्ति की शिनाख्त करने के लिए अथक प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
मृतक बदामी कलर का चेकदार शर्ट व काले रंग का पेंट मैरून कलर की गंजी व सफेद रंग का गमछा पहने हुए हैं। टीवीएस मोपेड मोटर साइकिल जिसका नंबर-JH 14F 3342 है पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया समाचार लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकीं।

**  फोटो देखने पर लोगों ने बताया कि व्यक्ति चोपन में सब्जी मंडी में चावल दाल मसाला तेल फुटकर में बेचने का काम करता था लोग उसे गुप्ता जी कहां पर बुलाते थे।

**  बाइक का नम्बर J H 14 F 3342 है बाइक पर खाद्य सामग्री लदा था।

** सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment