अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
*मिशन( 2022 ) ब्राह्मण शंख बजाएगा हाथी दौड़ा जाएगा*
बसपा नेता राकेश उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कल दिनांक 18 8 2021 को रावटसगंज रामलीला मैदान में बसपा का ब्राह्मण भाईचारा संगोष्ठी व जनसभा होगा जिसमें मुख्य अतिथि माo राज्यसभा सांसद – राष्ट्रीय बसपा महासचिव सतीश मिश्रा जी होगे। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सदर ब्लाक प्रमुख कमलाकांत पांडे, आयोजक अशोक चौबे, संयोजक गोविंद मिश्रा, अविनाश शुक्ला, राकेश उपाध्याय, नंदलाल पांडे, जुगलेश दुबे, धर्मेश तिवारी, जगदीश तिवारी होंगे। हरि ओम नारायण पांडे सहसंयोजक होगे तथा संदीप पांडे, सतीश पांडे व अन्य ब्राह्मण भाई कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देंगे।
उन्होंने जनपद के समस्त ब्राह्मण भाइयों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में समय से पहुंचकर जनसभा एवं संगोष्ठी को सफल बनाएं और 2022 में बसपा की सरकार बनाएं।

