अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र-प्रकृतिसांस्कृतिक पर्यावरण एवं धर्म की रक्षा हेतु समर्पित गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा सोमवार को त्रिवेणी संगम पर स्थित च्यवन ऋषि की तपस्थली चोपन नगर के सोनेश्वर महादेव मंदिर से पंचतत्व की रक्षा के लिए पंच संकल्प के साथ पंचदिवसीय 622 किमी की गुप्तकाशी दर्शन यात्रा सोमवार 16 अगस्त से देशभर के प्रमुख साधु संतो एवं प्रकृति प्रेमियों के उपस्थिति में प्रारंभ हुआ । श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि कोप्रात: से ही गुप्तकाशी एवं देशभर के साधु संतों का जमावड़ा सोनेश्वर महादेव मंदिर पर होने लगा । गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक पर्यावरणविद रवि प्रकाश चौबे ने बताया कि जनपद सोनभद्र के पौराणिक ऐतिहासिक आध्यात्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यह यात्रा विगत 8 वर्षों से प्रत्येक सावन मास में निकल रही है जिसकी शुरुआत आज त्रिवेणी संगम पर स्थित सोनेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर गोठानी स्थित बाबा शोभनाथ मंदिर भूतेश्वर दरबार, ओबरा शिव पार्वती अमर गुफा सलाई बनवा, अचलेश्वर महादेव मंदिर डाला होते हुए संध्या विश्राम ओम पर्वत महा मंगलेश्वर धाम में होगी इसी तरह यह यात्रा मछिंद्रनाथ, गऊघाट, कोठीलवा मुनि आश्रम, सिद्धेश्वर महादेव ,रामपुर धरती माता सोमा मंदिर ,बागेश्वर महादेव मंदिर, सहस्त्र शिवलिंग मंदिर, विजयगढ़ दुर्ग, पिंडारी की गुफा पंचमुखी महादेव ,कंडाकोट, बरेला मंदिर, शिवद्वार मंदिर ,बैजू बाबा मंदिर होते हुए 21 अगस्त को काशी में गंगा स्नान विश्वनाथ दर्शन कर यात्रा पूर्ण होगी । सोनेश्वर महादेव मंदिर पर हर हर महादेव के उद्घोष एवं घंटा घड़ियाल से यात्रा प्रारंभ हुआ| वहीं गोठानी में बाबा शोभनाथ मंदिर पर विहिप के धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने सभी साधु संतों का विधिवत आरती पूजन किये यात्रा में प्रमुख रूप से प्रख्यात कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी, दक्षिण भारत के सिद्ध संत पुज्य नागमलय महाराज जी, गुजरात के सिद्ध पूज्य स्वामी रामदास जी, महाराज अयोध्या के स्वामी हरि नारायण दास जी, महाराज पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा धर्मवीर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य जुगैल प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष भाजपा अभिषेक सिंह चंदेल ,मनोज पांडे,कृष्ण केशव दास जी महाराज, भिखारी बाबा आश्रम के प्रमुख साधु संत उपस्थित रहे । गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के प्रमुख संपादक राजू पांडे ,दंडयीत बाबा के प्रमुख लक्ष्मी दास जी महाराज, विपिन तिवारी ,सोमेश्वर महादेव के महंत कमलेशानंदजी, महेंद्र केशरी,संजय जैन, दिव्य विकास सिंह,विकास चौबे, पुनीत पाठक, सहित प्रमुख सदस्य उपस्थित होकर यात्रा शुभारंभ में सम्मिलित हुए ।
*गुप्त काशी दर्शन के पांच दिवसीय यात्रा का हुआ शुभारंभ।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, August 16, 2021 1:26 PM
---Advertisement---

