अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*एक टीपर सहित बोलेरो एवं बुलेट किया सीज।*
चोपन /सोनभद्र – तु डाल डाल मै पात पात की कहावत को चरितार्थ करते हुए बालू खनन माफ़िया जुगैल थाना क्षेत्र में बेखौफ होकर बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन एवं परिवहन कर सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं और राजस्व का भी नुकसान कर रहे हैं जिसका जिता जागता सबूत रविवार की रात्रि देखने को मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक डाला रेंजर राजेश सोनकर अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ रात्रि सिंदुरिया रोड में गस्त पर थे तभी रात लगभग दो बजे मुखबिर से सुचना मिली की जुगैल इलाके से बालू लादकर एक ट्रक आ रहा है जिसपर नाकेबंदी कर उक्त ट्रक को रोका गया चेक करने पर उसमें बालू लदी हुई थी कागजात मांगने पर चालक हिलाहवाली करने लगा जिसके बाद वन विभाग की टीम ने वाहन को लेकर वन कैंपस में आने लगे तभी बोलेरो तथा बुलेट मोटर साइकिल से लगभग आधा दर्जन लोग पहुंचे और जबरदस्ती गाड़ी छुड़ाने का प्रयास करने लगे इस दौरान रेंजर के वाहन सुमो में टक्कर भी मारा गया और कुछ झड़प भी हुआ जिसके बाद इसकी रेंजर द्वारा सुचना चोपन पुलिस को दी गई वही डाला रेंजर राजेश सोनकर ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बालू लदी गाड़ी व एक अदद बोलेरो एक अदद बुलेट मोटरसाइकिल वन रेंज में खड़ा कराते हुये सीज कर दिया तथा सभी 6 अभियुक्त अजय पाठक, मंगल मौर्य ,आलोक मिश्र , शुशील पांडे तथा चालक विजय कुमार खलासी धर्मेंद्र कुमार को पकड़ कर वन अधिनियम 1927 की धारा/41/42 के तहत वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
*वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध खननकर्ताओ में मचा हड़कंप,छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, August 16, 2021 1:24 PM
---Advertisement---

