(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)
स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे क्षेत्र में कोविड19 का पालन करते हुए हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय खैरवा राजा पसही में प्रबन्धक मनिष पांडेय के द्वारा निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया गया,सावित्री प्रकाश इण्टर कालेज बगही में प्रबन्धक डॉ0 ओमप्रकाश तिवारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराही में ,गोदाम में, प्राथमिक विद्यालय में प्रधान रामचन्द्र द्वारा ध्वजारोहण किया गया।हंस वाहिनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक धर्मेश मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया,
मा विंध्यवासिनी इण्टर कॉलेज पांपी करकी माइनर में प्रबंधक कृपा शंकर मौर्या के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, हंस वाहिनी इण्टर कॉलेज कसया में प्रबंधक राजेश मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा अमर शहीदों के स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।इन्द्र प्रताप सिंह बी टी सी कॉलेज, पारस सिंह फार्मेसिक कॉलेज कसया में प्रबंधक डा0 प्रसन्न पटेल के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया, बाबा बिहारी इण्टरमीडिएट कालेज भरकवाह करमा के परिसर में प्रबंधक बी एन यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया ,इस अवसर पर देश के लिए शहीद अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी , आर्यावर्त बैंक करमा मे शाखा प्रबंधक नदीम इस्लाम ने ध्वजारोहण किया तथा बैंक की शाखा से जुड़े अच्छा लेनदेन करने वाले कई ग्राहकों को शाखा प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया , थाना परिसर में एस ओ प्रदीप कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया, ब्लाक करमा के परिसर में ब्लाक प्रमुख सीमा देवी ने ध्वजारोहण किया अमर शहीदों को श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया,इस अवसर पर प्रमुख सीमा देवी ने कहा कि हम सब 75हवा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, आज हम सब अपने इस नवसृजित ब्लॉक पर पहली बार ध्वजारोहण कर रहे हैं कितने सौभाग्य की बात है हमारा यह ब्लॉक स्वच्छ एवं सुन्दर के साथ विकास के कड़ी में अन्य ब्लाकों से आगे हो इसके लिए हम सभी को ईमानदारी से अपने कर्तब्यों का पालन करना होगा, हम सभी मिल कर इस ब्लाक को पारस पत्थर बनाने का काम करेंगे। अधिकारी कर्मचारी मिल बैठ कर भाई चारा से काम करेंगे तब सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास का सपना पूरा होगा अन्त आये हुए अतिथियों का आभर प्रकट किया । मोती सिंह इण्टरमीडिएट कालेज धौरहरा मे सतीश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया , इसी तरह क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया गया और विविध कार्य क्रम आयोजित किया गया ।

