*ट्रांसफार्मर जला डिबुलगंज के सैकड़ो घरों की बत्ती हुई गुल*

---Advertisement---

_अनपरा, सोनभद्र

:उमेश कुमार सिंह उमस भरी भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर नगर पंचायत अनपरा के विद्युत उपकेंद्र डिबुलगंज वार्ड में लगा ४००केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार की रात्रि को अचानक जल जाने से डिबुलगंज के सैकड़ो घर की बिजली गुल हो गई। लोग बिना-बिजली पानी के भीषण गर्मी में परेशान है।
ट्रांसफार्मर जलते ही डिबुलगंज वार्ड के सैकड़ों घरों की बत्ती गुल हो गई।इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों दिया गया। सूचना पाते ही तत्काल मौके पर पहुँच कर विद्युत कर्मचारियों ने१५ घंटे कड़ी मशक्कत के बाद भी विभागीय टीम दुरूस्त नहीं कर सकी। पूरी रात रतजगा करने के साथ ही सोमवार को दिन भर क्षेत्र के लोग उमसभरी गर्मी में बिलबिलाते नजर आए।वहीं पेयजल की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ रही है।भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों परेशान है।इस बावत पर दूरभाष के माध्यम से बातचीत पर जेई राजीव वर्मा ने बताया कि विभागीय कागज़ी कार्यवाई कर दी गयी।एक-दो दिन के भीतर जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल कर अपूर्ति बहाल कर दी जाएगी_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment