उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र।शक्तिनगर।आज दिनांक दिन शनिवार को शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा को मिला मैडम व 2019में वाराणसी जोन के जनपदों में कतिपय कर्मियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट / अति उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस अधीक्षक कार्मिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के माध्यम से संबंधित अराजपत्रित कर्मचारियों को मैडल देकर उन्हें उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के 10 जिलों के विशेष रूप से अति उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है। जिसके अंतर्गत सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाने पर प्रभारी निरीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे मिथलेश मिश्रा को गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। जो पुलिस विभाग के लिए बड़े गौरव की बात है।

