*सोनभद्र के सेनानियों की गौरव गाथा दिखेगी दूरदर्शन पर-*

---Advertisement---

(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत दूरदर्शन केंद्र वाराणसी द्वारा सोनभद्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर फिल्म का निर्माण शुरू हो गया है।
फिल्म निर्माण में सहयोगी विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-दूरदर्शन टीम द्वारा जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सेनानी बलराम दास केसरवानी, मिर्जापुर के गांधी कहे जाने वाले पंडित महादेव प्रसाद चौबे, पंडित प्रभा शंकर चौबे, पंडित देवेंद्र नाथ चौबे द्वारा स्वाधीनता आंदोलन में दिए गए योगदान को रेखांकित किया जाएगा।
दूरदर्शन टीम द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए स्थल शहीद उद्यान परासी, ग्राम तियरा, रॉबर्टसगंज नगर के चाचा नेहरू पार्क, सिंचाई डाक बंगला, स्वर्ण जयंती चौराहा, संस्कृत महाविद्यालय,सन 1921 में नगर के प्रथम चेयरमैन बद्रीनारायण केसरवानी द्वारा स्थापित कॉग्रेस कमेटी कार्यालय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलराम दास केसरवानी के आवास की शूटिंग की जा चुकी है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का साक्षात्कार भी लिया जा चुका है।
दूरदर्शन केंद्र वाराणसी द्वारा सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी तहसील के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन वृत्त, सेनानी परिजनों का साक्षात्कार एवं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए स्थलों को क्रमशः इस फिल्म में शामिल किया जाएगा। यह फिल्म दूरदर्शन केंद्र एवं सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment