उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर क्षेत्र मे बुधवार को आम आदमी पार्टी ने निःशुल्क सदस्यता अभियान चलाकर शक्तिनगर क्षेत्र मे 50 से ज्यादा लोगों को आम आदमी पार्टी के सचिव शुभम मिश्रा शितल प्रसाद के नेतृत्व मे सदस्यता दिलाई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व व आह्वान मे पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडने के लिए निःशुल्क सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ताकि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे पार्टी अपनी दावेदारी मजबूती के साथ जनता के समक्ष रख सके इसलिए देश व पुरे प्रदेश मे केजरीवाल के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम मे बुधवार को आम आदमी पार्टी शक्तिनगर क्षेत्र के सचिव शुभम मिश्रा शितल प्रसाद दिव्यांशु कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने साथ मिलकर संयुक्त नेतृत्व मे
शक्तिनगर बस स्टैंड व मार्केट मे 50 से भी ज्यादा लोगों को निःशुल्क सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा की इस बार उत्तर प्रदेश मे विधानसभा चुनाव मे पार्टी पुरे दम व जोशो खरोश के साथ चुनावी मैदान मे उतरेगी और ज्यादा से ज्यादा सीटे जीतकर सरकार बनाने मे अपनी भूमिका निभाएगी अब भाजपा सरकार के जाने का वक्त आ गया क्योंकि जनत महंगाई भ्रष्टाचार व बढते अपराध से तंग आ चुकी है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी से जुडकर दिल्ली जैसे उत्तर प्रदेश मे भी विकास की नई इबारत गढा जायेगा। सदस्यता अभियान के दौरान सचिव शुभम मिश्रा शितल प्रसाद दिव्यांशु कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

