*आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर ओबरा नगर पंचायत आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित।*

---Advertisement---

 

*आजादी के दीवाने मां भारती के अमर वीर सपूतों को नमन वंदन।*
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र-आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के अगले चरण का आगाज नौ अगस्त से प्रारंभ हो गया है। यह विशेष अभियान 16 अगस्त तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम भव्य समारोह पूर्वक आदेशित एजेंडे केअनुसार मनाये जाने का निर्देश दिया गया गया है।कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ओबरा नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष प्रानमती देवी व अधिशासी अधिकारी अमित सिंह के नेतृत्व में जनमानस के साथ राष्ट्रगान कार्यक्रम किया गया।अधिशासी अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि आजादी का इतिहास बताने वाली ऐतिहासिक फिल्मो को बड़ी एलईडी स्किन के माध्यम से प्रमुख स्थलों पर बुधवार को इसका प्रसारण कराया जाना है।वही आगामी कार्यक्रम में निकाय स्तर पर विभिन्न्न आयु वर्गो की चित्रकारी प्रतियोगिता व विभिन्न संगठनों व जनप्रतिनिधियों की बैठक करके जनता को जागरूक करने सहित बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से कार्ययोजना तैयार की गई है।इस दौरान नगर पंचायत बाबू चन्द्रमणि सिंह,सभासद राहुल श्रीवास्तव,अनुज वर्मा,बिंदु कनौजिया,संतोष सिंह,सौरभ अग्रवाल,नीरज भाटिया,विनय सिंह,विप्लव सिंह,
चंदू यादव,शुभम,संतलाल आदि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment