आए दिन कोल परिवहन की ट्रेलरों के कारण लग रहा भीषण जाम।

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

जाम के झाम में पिसती उर्जान्चलवासियों की जिंदगी।

शक्तिनगर।आए दिन कोल परिवहन की गाड़ियों से भीषण जाम लगने की बात आम हो गई है। मंगलवार को दुद्धिचुआ खदान मोड़ से अम्बेडकर नगर तक लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला। घंटो जाम में फंसने से आमजन हलकान दिखे। कोल परिवहन कर रही ट्रेलरों व ट्रकों के अनियंत्रित रूट मार्ग व सड़क के दोनों तरफ खड़े आड़े तिरछे ट्रेलर, जाम की मुख्य वजह है।

उर्जान्चल में दुद्धिचुआ मोड़ पर आए दिन जाम लगता है और परियोजना प्रबंधन द्वारा इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आम जनमानस जाम की समस्या से जूझ रहे हैं और एनसीएल प्रबंधन व ट्रांसपोर्टर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में ट्रेलरों को अंधाधुंध दौड़ा रहे हैं। बिना रोक-टोक के बेधड़क बेकाबू ट्रेलर सड़क के किनारे नियमों को ताक पर रखकर खड़े किए जा रहे हैं जिससे आए दिन जाम लग रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment