विश्व आदिवासी दिवस सम्मलेन मे पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, नरेश उत्तम पटेल

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,,,

प्रदेश में चल रही डबल इंजन की सरकार पर लगाया आदिवासियों की घोर उपेक्षा एवं उत्पीड़न करने का आरोप।

 

पटवध/सोनभद्रविश्व आदिवासी दिवस पर सोमवार को पटवध स्थित राजा बलदेव दास बिडला इंटरमीडिएट विद्यालय के प्रांगण आयोजित आदिवासी सम्मलेन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य अतिथि के तौर पर संम्बोधित करते हुए कहा की गैर समाजवादी पार्टी कीसरकारों ने सदैव आदिवासियों का घोर उपेक्षा कर उत्पीड़न करने का काम किया है।जंगल मे बसे बाप दादाओं के समय से काबिज आदिवासियों को जल जंगल जमीन से अधिकार छीना जा रहा है जिससे समाजवादी पार्टी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी इसका जीता जागता स्मारक उम्भा कांड है वहां पर आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिये11 निर्दोष आदिवासियों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।पुरे प्रदेश में आदिवासी वनवासी किसानों बेरोजगार की बहुत उपेक्षा की जा रहीं है उनके साथ माफियाओ को लगाकर बर्बरता की है जिससे यह अपने हक से वंचित हो जाय।आदिवासियों का सदैव जल,जंगल,जमीन पर मौलिक अधिकार रहा है।यहां के आदिवासी अपना हक मांगते हैं तो उनको मारा पीटा जाता है या तो पर फर्जी मुकदमा करा कर जेल भेज दिया जाता है समाजवादी पार्टी ने आदिवासियों के हित मे जनपद मे लोहिया आवास,स्वास्थ्य, शिक्षा,बेरोजगारी को भत्ता,लेपटाप, समाजवादी पेंशन समेत तमाम कल्याणकारी योजना चला कर देने का कार्य किया है।उन्होंने आदिवासी समाज के क्रान्तिकारी नेता एवं महान पुरुष विरसा मुंडा व नारी शक्ति माता दुर्गावती को नमन करते हुए आदिवासी समाज से आग्रह किया की आप लोग 2022 मे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनायें जिससे आप लोग की तमाम समस्याओं का दुर करने का कार्य करेंगे हम अखिलेश यादव के निर्देश पर आप आदिवासियों भाइयों बहनों के बीच आया हूँ।उन्होंने कहा की छल कपट कर भाजपा की सरकार झूठे वादों को बनी सरकार है इसे सभी लोग मिलकर सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम कीजिए क्यो की इस सरकार मे आदिवासी,किसान, बेरोजगार महिलाएं व बेटियां तक सुरक्षित नही है बेटियों को दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी जा रही है।जब यह सरकार का नारा था बेटी बचाओ -बेची पढाओ।वर्तमान भाजपा सरकार मे तेजी मे लाकडाउन के बावजूद महंगाई तेजी से बढी है, डीजल पेट्रोल एव बिजली का रेड बढाकर आम जनता का कमर तोडने का कार्य यह सरकार कर रही है। यह मात्र 5 किलो सड़ा गला गेहूं एवं चावल देकर अपनी पीठ थपथपा रही है,जब की गरीबों का मट्टी का तेल,चीनी पी गयी है।कार्यक्रम का आयोजनकर्ता एव संचालन अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं पटवध जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गौड़ ने किया आदिवासी कार्यक्रम को संम्बोधित करने वालो मे मुख्य रूप से सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्याज जी गौड़,पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़,सदस्य विधान परिषद(स्नातक)आशुतोष सिन्हा, सदस्य विधान परिषद(शिक्षक)लाल बिहारी यादव, जिलाध्यक्ष विजय यादव, सपा जिलाध्यक्ष मीरजापुर आशीष यादव,पुर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एव रमेश चन्द्र दुबे,पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता राकेश,जगदम्बा सिंह पटेल,अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शुनील सिंह गौड़,जिला अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी रामनरेश पोयाम,जय प्रकाश”उर्फ”चेखुर पांडेय,मो0 सईद कुरैशी, परमेश्वर यादव, लालब्रत यादव कमलेश यादव “उर्फ” नेता यादव,रमेश वर्मा,कुशल सिंह,आदि लोग के साथ भारी संख्या मे आदिवासी पुरूष एव महिलाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम से पूर्व आदिवासी समाज द्वारा करमा नित्य का आयोजन किया गया एवं प्रदेश अध्यक्ष को आदिवासियों समाज द्वारा तीर धनुष भेंट किया गया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment