*छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गाँव में दो दिनो से (12) हाथियों के झुंड का उत्पात जारी, ग्रामीणों में दहशत।

---Advertisement---

फैज अहमद,, फुलिदुमर,

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गाँव मे बारह हाथियों का झुण्ड दो दिनों से समीप के जंगलो मे उत्पात मचाए हुए है।
छत्तीसगढ़ के तमोरपिंगला सेन्चुरी से हाथियों का झुण्ड भटक कर हर साल गाँव मे चले आते है जिससे ग्रामीण इलाकों में हडकंप मच जाता है। वही सीमावर्ती क्षेत्र में भी भटक के आने की खबर पर क्षेत्र में हडकंप मच गया है।
बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरना, गिरवानी, केसारी में हाथियों का झुण्ड दो दिनो से उत्पात मचाते हुए शुक्रवार व शनिवार की रात दो लोगो के घरों तथा 29 किसानों के फसलों को बर्बाद कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो रात से 12 हाथियों का दल गांव में आ धमका और ग्राम सरना के कोइली पारा निवासी उजीत पंडो के मकान को गिरा दिया और घर में रखे अनाज को भी चट कर दिया। केसारी के पूरब टोला निवासी रामकेश्वर के घर को हाथियों के झुंड गिरा दिया और अनाज भी खा गए हैं। बरसात के दिनों में ग्रामीणों के आशियाना उजड़ने से बारिश के दिनों में बच्चों, परिवार को काफी दिक्कतों का सामना सामना करना पड़ रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment