अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र से एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर लगभग 12: 40 बजे मुखबिर से सूचना मिली की सेक्टर बी चौहारा पर एक अभियुक्त कच्ची शराब लेकर बिक्री के फिराक है यह सुचना मिलते ही डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर ने टीम के साथ बिना देर किए मौके पर पहुंच गए और मदनलाल पुत्र स्व रेशम लाल निवासी धौठा टोला सुपर बस्ती डाला को पकड़ लिया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक सफेद रंग के गैलेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई जिसको गिरफ्तार डाला चौकी लाया गया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया
इस कारवाई में सामिल डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर हे०का० अशोक बिंद, हे० का०रविकांत, हे०का० राममुरती यादव रहें।

