*पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पंचायत डाला में ज्ञापन दिया।

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र-नगर पंचायत अंतर्गत स्थित ढौटा टोला के निवासियों ने शनिवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायतकार्यालय अधिशासी अधिकारी के न होने की वजह से कार्यालय सहायक संविदा कर्मी रवि जायसवाल व दीपक को ज्ञापन सौंपा गया। मनीष तिवारी ने बताया कि नप क्षेत्र के ढौटा टोला स्थित सैकड़ों कच्चे मकान है जिसमें लोग निवास करते हैं दैनिक मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते हैं बरसात के दिनों में कच्चे मकान होने की वजह से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है सर्वप्रथम पक्काआवास ना होने की से लोगों को बरसात के समय घर में पानी भर जाना कच्ची सड़क होने से जलजमाव हो जाना क्षतिग्रस्त पुलिया होने की वजह से आवागमन की समस्या जिसका पुनः निर्माण कराने की मांग की सामुदायिक शौचालय ना होना वह साफ शुद्ध जल की समस्या हरेंद्र पांडे ने कहा की कई ऐसे मकान है जिसकी मरम्मत करा दी जाए तो रहने योग्य हो सकता है अगर मरम्मत नहीं कराया गया तो जान माल का खतरा बना हुआ है कच्चे मकान ,पुलिया,सड़कों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विजय चौधरी, सुनीता देवी, चंदा देवी, चिंता देवी, नेहरू चौधरी, इंद्रावती देवी, अम्मावरी देवी, दिनेश शर्मा, पूनम, केसपी देवी, गीता देवी, सीता देवी, कमलेश, तपेश्वर, ललन चौधरी, गंगा चौधरी, विनोद कुमार, आदि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment