माँ ज्वालामुखी मंदिर दरबार 1001 दीप जलाकर मनाई गई भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण की वर्षगांठ।

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

शक्तिनगर। अयोध्या में भगवान श्री राम जन्म भूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के प्रथम वर्षगांठ को आदि शक्ति पीठ मां ज्वालामुखी मंदिर में शुक्रवार 1001 दीप जलाकर मनाया गया। कार्यक्रम संयुक्त रूप विश्व हिंदू महासंघ एवं विहिप बजरंग दल द्वारा आयोजित किया गया। दीपों को जय श्री राम जयघोष के साथ जलाया गया और तत्पश्चात माँ ज्वालामुखी की भव्य आरती की गई। कार्यक्रम का संयोजन मुख्य पुजारी श्लोकी प्रसाद मिश्र द्वारा किया गया।

मां ज्वालामुखी की आरती उपरांत विश्व हिंदू महासंघ एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र ओढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ मिर्जापुर मंडल प्रभारी शंभू नाथ राजपूत ने भगवान श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के पीछे हुए संघर्ष व कार सेवा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित बजरंग दल जिला सहसंयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने हिंदू राष्ट्र एवं सुरक्षा के बिंदु पर अपनी बात रखी। भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के प्रथम वर्षगांठ पर सुंदरकांड एवं अखंड कीर्तन के साथ भजन संध्या का कार्यक्रम सोनू राय व्यास के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू महासंघ जिला महामंत्री प्रदीप त्रिपाठी, अजीत सिंह, सत्येंद्र पाठक जयराम गिरी, ओम प्रकाश टंडन, करण कुमार, रोशन श्रीवास्तव, सतीश चंद्र तिवारी, किशन कुशवाहा, वारिश कुमार एवं कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment