(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)
करमा। स्थानीय विकासखंड के प्रांगण में आज ब्लॉक क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत प्रमुख का स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम करमा ब्लॉक के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पधारे क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य
का बीडीओ रमेश कुमार यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी को पुष्प गुच्छ भेंट किया। विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि हमें मिलकर क्षेत्र का विकास करना है। उन्होंने कहा कि हमे मिलकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा आगे कहा कि पहले देश में डबल इंजन की सरकार थी अब ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई है। अब प्रत्येक ग्राम पंचायतों में डेटा ऑपरेटर सहायक की नियुक्ति हो रही है जो आपके विकास कार्यों में
सहयोग करेंगे। विधायक अनिल कुमार द्वारा ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत प्रमुख को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में ब्लाक प्रमुख सीमा देवी ने उपस्थित मुख्य अतिथि समेत आगंतुकों का आभार प्रकट किया।उक्त अवसर पर महामंत्री रविन्द्र बहादुर सिंह,सुरेन्द्र मौर्य , अमर नाथ पटेल, राम नवल आचार्य, राजेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, विनोद जायसवाल, विकास विश्वकर्मा समेत बीडीसी सदस्य, प्रधान गण व अन्य उपस्थित रहे।

