हत्यारों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई -दीपक सिंह गौड़

---Advertisement---

-सड़क टोला में व्यक्त की शोक संवेदना, करेंगे यथासम्भव मदद

(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)

: बभनी के सड़क टोला गांव में पीड़ित परिवार से मिलकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा के हिमांचल प्रदेश के सह-प्रभारी व बभनी प्रभारी दीपक सिंह गौड़ ने यथासम्भव मदद की बात कही और शीघ्र ही अज्ञात हत्यारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने दम्पति पर हमलाकर दिया था, जिसमें पत्नी हीरमन (45) की मृत्यु हो गई थी और उसका पति शिवकुमार(50) जीवन मृत्यु से ट्रामा सेंटर में जूझ रहा है। बड़े भाई राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ 302, 307 का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मौके पर जाकर कप्तान ने भी जानकारी ली है। बड़ी बेटी चंद्रावती की माने तो हमलावर सो रहे बच्चों के कमरे के दरवाजे का बाहर से कुंडी लगाकर घटना को अंजाम दिया। फारेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुँचकर छानबीन की है। पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में दीपक सिंह गौड़ के साथ भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुधीर पांडेय, अनपरा मण्डल महामंत्री प्रमोद शुक्ला व सेक्टर अध्यक्ष विवेक सिंह, सन्दीप, अतीश गोड़ आदि मौजूद रहे। बता दें ऐसे पीड़ितों के निकट जाने से सामान्य तौर पर जन प्रतिनिधि कतराते हैं वहीं दीपक मौके पर पहुँचकर पीड़ितों की मदद करते रहे हैं। घोरावल का उभ्भा हत्या कांड आदि जैसी घटनाओं में भी चिकित्सालयों में जाकर मदद करते रहे हैं।
..

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment