(संवाददाता मुस्तकीम खान,कर्मा, सोनभद्र)
आगामी त्यौहार मोहर्रम को देखते हुए करमा थाना परिसर में सुबह 10:00 बजे पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे घोरावल तहसील दार सुरेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाए ताजिया जुलूस नहीं निकाला जाएगा भीड़ भाड़ से बचें मास्क का प्रयोग अवश्य करें वही थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने लोगों से कहा कि अगर आप को किसी भी प्रकार की समस्या समझ में आती है तो बिना संकोच के संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद यादव उप निरीक्षक शेषनाथ यादव शरीफ अहमद सरताज अहमद निहाल उद्दीन मेराज अहमद अब्दुल हमीद अजहरुद्दीन पापी प्रधान नागेंद्र मौर्य धीरज सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे!

