*डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया परियोजना एन सी एल शक्तिनगर सोनभद्र के कक्षा 10 का परिणाम एक बार फिर वैरी गुड कैटेगरी का रहा*

---Advertisement---

 


उमेश सागर संवादाता

शक्तिनगर / सोनभद्र :– आज कक्षा 10 के परिणाम सी बी एस ई द्वारा घोषित किए जाने पर डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया परियोजना एन सी एल शक्तिनगर सोनभद्र ने फिर अपनी श्रेष्ठता बनाए रखते हुए सोनभद्र जिले में बेहतर प्रदर्शन किया है l
कक्षा का औसत 70.62 प्रतिशत जो कि वैरी गुड कैटेगरी का है l
सी बी एस ई द्वारा घोषित मानकों के आधार पर दो छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने में सफल रहे l जहाँ ध्रुव प्रकाश यादव ने 92 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान और अनीश कुमार वर्मा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया l वहीँ अंशिका तिवारी ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया|
छात्र छात्राओं द्वारा तथा उनके अभिभावकों के द्वारा, सी बी एस ई कक्षा 10 का रिजल्ट जारी किए जाने से हर्ष प्रकट किया और प्राप्तांको के प्रति संतोष व्यक्त किया l
प्राचार्या श्रीमती संध्या पांडेय ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं के मंगलमय तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पठन पाठन सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु शुभ कामनाये दी तथा शिक्षकों को और बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित किया l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment