*श्रमिक कराएं पंजीयन पाएं सरकारी लाभ-श्रम प्रवर्तन अधिकारी।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

*श्रम,श्रमिक पंजीयन शिविर  व जागरूक को लेकर शिविर का आयोजन संपन्न।*

चोपन/सोनभद्र-आदर्श नगर पंचायत कार्यालय चोपन में श्रम विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया गया श्रमिक पंजीयन व जागरूकता शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजयानंद त्रिपाठी ने बताया कि असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल पर श्रमिक करा सकते हैं। श्रमिक पंजीयन के लिए 10 रुपये एक बार अंशदान देना होगा। प्रतिवर्ष की दर से पांच वर्ष के लिए 60 रुपये एकमुश्त देय होगा। साथ ही असंगठित क्षेत्र में कर्मकार के पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नंबर, एक फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर अपना पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करा सकते हैं।पंजीकृत श्रमिकों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने निर्माण श्रमिकों को हितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक का श्रम विभाग में पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण होने के पश्चात ही श्रमिक को सरकारी योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।श्रम विभाग की ओर से पेंशन के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना चलाई जा रही है। इसमें 60 वर्ष की आयु के बाद तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। इसके लिए हर माह 60 वर्ष की उम्र तक 55 से 200 रुपये तक की किस्त अदा करनी होगी। पेंशनधारक की मृत्यु की स्थिति में 50 फीसदी पेंशन योजना के लाभार्थी के जीवनसाथी को मिलेगी। योजना में 15 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी, श्रमिक और अन्य कामगार लाभार्थी हो सकते हैं। अगर आवेदक ने पेंशन की किसी दूसरी योजना में पंजीकरण कराया हुआ है तो वह इसके लिए पात्र नहीं होगा।शिविर में अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन,तीर्थराज शुक्ला, धर्मेश जैन,सभासद अनिल जायसवाल,लिपिक अंकित पांडे, समाजसेवी सावित्री देवी, पत्रकार राकेश केसरी आदि लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment