यूपी,में नहीं निकलेगा मोहर्रम का ताजिया, डीजीपी

---Advertisement---

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मुहर्रम के लिए प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल ने गाइडलाइन जारी कर दी हैं. इस गाइडलाइन के अनुसार 19 अगस्त को प्रशासन ने किसी भी तरीके का जुलूस निकालने पर पाबंदी लगाई है. इसके साथ ही मुहर्रम के लिए धर्मगुरुओं से संवाद कर कोविड-19 के दिशा निर्देशों का भी ध्यान रखने को कहा गया है. इस मामले में डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को साफ आदेश दिया है कि सभी महत्वपूर्ण स्थलों की चेकिंग करें और बीट स्तर पर हालातों का जायजा लेकर व्यवस्था बनाएं.

मुहर्रम मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास है. मुहर्रम का पर्व हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है. हजरत इमाम हुसैन कर्बला की जंग में शहीद हुए थे. इमाम हुसैन, पैगंबर मोहम्मद के नाती थे और दुनियाभर में शिया ,व, सुन्नी मुस्लिम मुहर्रम मनाते हैं. मोहर्रम को लेकर प्रदेश के कई थानों में शांति समिति की बैठक भी हुई. इस बैठक में थानाध्यक्ष ने मुस्लिम सुमदाय से कोविड गाइडलाइन का पालन कर अपना कार्यक्रम करने की अपील की है. इसके साथ ही फैसला यह भी लिया गया है कि कर्बला में मेला भी नहीं लगेगा, इसके लिए दो-तीन की लोग ही ताजिया की मिट्टी ले जाकर कर्बला में ठंडा करेंगे.

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment